गोंडा में उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी की 15 जिलों की बड़ी बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश(राजीव शर्मा): गुरुद्वारा दुख निवारणसाहिब, मालवीयनगर (गोंडा) में उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर (टांडा), नानपारा, उतरौला, तुलसीपुर, कर्नलगंज एवं बड़ापुर, विशेश्वरगंज सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 200 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में सिख समाज की एकता, धार्मिक अधिकारों की रक्षा, युवाओं को गुरमुखी एवं सिख इतिहास से जोड़ने तथा समाज को घर-घर तक संगठित करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में सरदार परविंदर सिंह के साथ मुख्य रूप से लखनऊ से सम्मिलित होने सरदार हरप्रीत सिंह एवं सरदार चरणजीत सिंह होरा भी पहुंचे।।
अध्यक्ष सरदारपरविंदरसिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगीआदित्यनाथजी के नेतृत्व में सिख समाज को सम्मान और नई पहचान मिली है।समाज के धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक अधिकारों को और सशक्त बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
संस्था के महामंत्री सरदारमनदीपसिंहवालिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी स्पष्ट विज़न के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक सिख परिवार तक पहुँच बनाकर समाज के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगी।
बैठक में विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधानों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस सफल आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग एवं समर्पण के लिए संस्था के प्रदेश मीडिया प्रमुख सरदार अजीत सिंह सलूजा जी, प्रदेश मंत्री सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा जी तथा एडवोकेट सरदार राजेंद्र सिंह खुराना जी का उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती है।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे – सरदार भूपेंद्र सिंह (बलरामपुर), सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा, सरदार अजीत सिंह सलूजा, एडवोकेट राजेंद्र सिंह खुराना (गोंडा), सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा (गोंडा), श्रीमती पननीत कौर (बहराइच), सरदार मनदीप सिंह वालिया (बहराइच), सरदार चरणजीत सिंह होरा (लखनऊ), सरदार अमरजीत सिंह (टांडा, अंबेडकर नगर), मोनू भैया (गुरुद्वारा साहिब नवाबगंज), सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया (गुरुद्वारा साहिब बड़ापुर), डॉ. तिरलोचन सिंह, सरदार मनजीत सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह जानी (गुरुद्वारा साहिब कर्नलगंज), सरदार हरजीत सिंह, सरदार दर्शन सिंह, सरदार कुलदीप सिंह (गुरुद्वारा साहिब प्रतापगढ़), सरदार रघुवीर सिंह (गुरुद्वारा साहिब प्रतापगढ़), सरदार जसपाल सिंह, सरदार भूपेंद्र सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गुरुद्वारा साहिब बलरामपुर, गुरुद्वारा साहिब उतरौला, गुरुद्वारा साहिब तुलसीपुर तथा गुरुद्वारा साहिब नानपारा, गुरुद्वारा साहिब विशेश्वरगंज के प्रतिनिधियों सहित लगभग 200 प्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *