कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: महिला डिस्कस थ्रो में कांस्य जीतने पर पीएम मोदी ने सीमा को दी बधाई

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल 2026 में महिला डिस्कस थ्रो स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीतने पर सीमा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि सीमा ने 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो के साथ पदक हासिल किया।

श्री मोदी ने कहा कि उनकी इस कामयाबी से भारत गौरवान्वित हुआ है और देश के युवाओं को प्रेरणा मिली है। उन्होंने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;

“सीमा को महिलाओं के डिस्कस थ्रो स्‍पर्धा में 58.65 मीटर के सर्वश्रेष्‍ठ थ्रो के साथ कांस्‍य पदक जीतने पर बधाई। उनकी कोशिशों ने भारत को गर्व महसूस कराया है और हमारे देश के युवाओं को प्रेरित किया है। भविष्‍य के प्रयसों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *