कुरुक्षेत्र में DC विश्राम कुमार मीणा का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर ग्राम सचिव नित कुमार निलंबित

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में डिप्टी कमिश्नर विश्राम कुमार मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम सचिव नित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान सरकारी कार्यों के निष्पादन में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। 

डीसी ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों और जनसेवा से जुड़े मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। 

प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि किसी कर्मचारी की कार्यशैली में लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है। इसी दिशा में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि आम जनता को समय पर बेहतर सेवाएं मिल सकें। 

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *