प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा कि श्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी ने हमारे राष्ट्र के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर में भारत की प्रगति में चिरस्थायी योगदान दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। उन्होंने हमारे राष्ट्र के इतिहास के एक महत्वपूर्ण दौर में भारत की प्रगति में चिरस्थायी योगदान दिया। उन्होंने एक सक्षम प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वे एक प्रतिष्ठित विद्वान भी थे, जिन्हें भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति का गहन ज्ञान और व्यापक समझ प्राप्त थी।”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *