प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विक्टोरिया, माहे में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात सेशेल्स के ‘गोल्डन जुबली नेशनल डे’ समारोह के दौरान हुई। नवंबर 2024 में प्रधानमंत्री रामगुलाम के पद संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की उनके साथ यह चौथी मुलाकात है।

दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के बीच वर्तमान सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने भारत द्वारा दिए गए ‘स्विशेष आर्थिक पैकेज’ के कार्यान्वयन में प्रगति की भी समीक्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के विकास और प्रगति को भारत द्वारा दिए जाने वाले महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान द्विपक्षीय परियोजनाएं मॉरीशस की स्वास्थ्य सेवा, संपर्क सुविधा, सतत विकास और ब्लू इकोनॉमी (समुद्री अर्थव्यवस्था) में योगदान देंगी।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत के ‘विज़न महासागर’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ (पड़ोसी पहले) नीति के तहत ‘भारत-मॉरीशस के बीच बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी’ के महत्व और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर सहमति प्रकट की।

दोनों नेताओं ने आपसी विकास और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की बात दोहराई।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *