प्रधानमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था की सकारात्मक वृद्धि पर प्रकाश डाला

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत की विकास की रफ़्तार मज़बूत बनी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत की GDP विकास दर, अर्थव्यवस्था की मज़बूती, सुधारों की सफलता और 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत को दर्शाती है।

श्री मोदी ने कहा कि सरकार ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ (जीवन को आसान बनाने) और ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ (कारोबार को सुगम बनाने) को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।

भारत की विकास की गति मज़बूत बनी हुई है!

वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी विकास दर 7.7 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत हमारी अर्थव्यवस्था की मज़बूती, सुधारों की सफलता और 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत को दर्शाती है।

हम ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ (जीवन को आसान बनाने) और ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस’ (कारोबार को सुगत बनाने) को और बेहतर बनाने तथा अपने युवाओं के लिए अवसर बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *