प्रधानमंत्री ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) परिसर का दौरा किया, जहां उन्होंने कंपनी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे अभूतपूर्व नवाचारों को देखा।

प्रधानमंत्री ने भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एल एंड टी द्वारा निभाई गई अहम भूमिका की अत्यधिक सराहना की। अपने दौरे की झलकियाँ साझा करते हुए, श्री मोदी ने परिसर में हो रही इंजीनियरिंग उपलब्धियों और प्रगति की प्रशंसा की।

एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने साझा किया:

“आज दोपहर, हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया। विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे कुछ अभूतपूर्व नवाचारों को देखा। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एल एंड टी द्वारा निभाई गई भूमिका सराहनीय है।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *