राष्ट्रपति 26 से 28 मई तक सिक्किम के दौरे पर

दिल्ली(राजीव शर्मा):राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 मई, 2026 तक सिक्किम का दौरा करेंगी।

26 मई को राष्ट्रपति गंगटोक स्थित नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगी।

27 मई को राष्ट्रपति नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी। उसी दिन वे गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

28 मई को राष्ट्रपति गंगटोक में सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगी।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *