प्रधानमंत्री ने सोमनाथ में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम द्वारा किए गए रोमांचक फ्लाईपास्ट का अवलोकन किया

दिल्ली (राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमनाथ अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम द्वारा प्रस्तुत एक रोमांचक फ्लाईपास्ट का अवलोकन किया।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि आकाश में गौरव और शौर्य का भव्य संगम सोमनाथ मंदिर पर केसरिया और तिरंगे का प्रकाश फैला रहा था। श्री मोदी ने कहा कि भक्ति और शक्ति की यह अद्भुत छटा प्रत्येक हृदय को गहन आनंद से भर देती है और प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कई पोस्ट की एक श्रृंखला में लिखा:

“आज सोमनाथ में आकाश में गौरव और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम ने एक रोमांचक फ्लाईपास्ट का प्रदर्शन किया। भक्ति और शक्ति की इस भावना ने प्रत्येक हृदय को असीम प्रसन्नता से भर दिया।”
“सोमनाथ अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर आकाश में गौरव और शौर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक टीम ने सोमनाथ मंदिर के ऊपर अपने फ्लाईपास्ट से केसरिया और तिरंगे की आभा बिखेर दी। श्रद्धा और शक्ति के इस दृश्य ने हर भारतीय के मन को गौरव से भर दिया!”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *