21
Sep
कैलगरी (राजीव शर्मा): अल्बर्टा के बहुसंस्कृतिवाद के सहयोगी मंत्री मुहम्मद यासीन ने यहूदी प्रायश्चित दिवस 'योम किप्पुर' के अवसर पर प्रांत भर और दुनिया भर के यहूदी समुदायों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। 20 सितंबर को जारी एक बयान में यासीन ने योम किप्पुर को प्रार्थना, आत्मचिंतन, उपवास और क्षमा याचना पर केंद्रित एक पावन अवसर बताया। उन्होंने इस पर्व से जुड़े सत्यनिष्ठा, विनम्रता और करुणा के मूल्यों को भी रेखांकित किया। यासीन ने अपने बयान में कहा, "योम किप्पुर प्रार्थना का एक गंभीर और अर्थपूर्ण समय है, साथ ही यह उपवास रखने, क्षमा मांगने तथा सत्यनिष्ठा, विनम्रता और करुणा…
