18
Jun
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने मुलाकात की। यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में हुई। इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य एवं हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार योग एवं योगासन के प्रचार-प्रसार तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की…
