14
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) ने हाल ही में नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘सार्वजनिक नीति एवं कॉरपोरेट कार्य: बदलती भूमिकाएं एवं व्यावसायिक विकास’ विषय पर उच्चस्तरीय हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की। इस परामर्श बैठक का आयोजन संगठनों के भीतर सार्वजनिक नीति संबंधी कार्यों के दायरे को परिभाषित करने, इस क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए आवश्यक क्षमताओं की पहचान करने तथा संगठनात्मक अपेक्षाओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए सीखने की प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के उपायों पर विचार करने के उद्देश्य…
