24
Sep
पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ED की कार्रवाई के बाद मुंडियां विदेश भाग गए हैं। मंत्री ने कहा कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, अमेरिका में नहीं। मुंडियां ने कहा कि बिट्टू ने टिकट कटने के बाद अब उन्होंने चंडीगढ़ रोड पर मेरे घर के पास ट्रैवल एजेंसी खोल ली है। वहां उन्होंने मेरी और मेरे भतीजे की टिकट बुक कर हमें अमेरिका भेज दिया। बिट्टू ने मेरे भतीजे को भांजा बताया, जबकि…
