24
Nov
हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित शाहाबाद शुगर मिल में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के नेतृत्व में किसान मिल के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। किसानों की मांग है कि सरकार गन्ने का भाव मौजूदा 430 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करे। मंगलवार को मिल के 43वें पेराई सत्र का शुभारंभ होना है, लेकिन किसानों के आंदोलन के कारण मिल और उसके आठ खरीद केंद्रों पर सोमवार शाम तक एक क्विंटल गन्ना भी नहीं पहुंचा था। किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार…
