31
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज शताब्दी समारोह 2026 के अवसर पर आध्यात्मिक विभूतियों आचार्य श्रीराम शर्मा जी और माता भगवती देवी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना के जागरण, सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी समारोह केवल अतीत को स्मरण करने का अवसर नहीं है, बल्कि एक ऐसी सृजनात्मक क्रांति का उत्सव है, जिसने देशभर में असंख्य लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। नई दिल्ली में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए आचार्य…
