26
Aug
वेलिंगटन(राजीव शर्मा): न्यूज़ीलैंड ने अपनी कुशल प्रवास प्रणाली में कई नए बदलाव किए हैं। इससे देश में पहले से काम कर रहे प्रवासियों को अधिक स्पष्टता मिलेगी और ट्रेड, निर्माण तथा तकनीकी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए निवास का रास्ता आसान हो सकता है। इमिग्रेशन न्यूज़ीलैंड ने संशोधित स्किल्ड माइग्रेंट कैटेगरी रेजिडेंट वीज़ा और इससे जुड़े वर्क-टू-रेजिडेंस मार्गों के अंतिम संचालन संबंधी नियमों की पुष्टि की है। ये बदलाव 24 अगस्त से लागू हो गए हैं। इन पर पंजाबी कामगारों की विशेष नजर रहेगी, खासकर उन लोगों की जो निर्माण, विनिर्माण, तकनीकी नौकरियों, डेयरी और अन्य कुशल…
