03
Oct
अमृतसर में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देशभर के गुरुद्वारों के प्रबंधन के लिए ‘ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट’ बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। झींडा के साथ HSGMC के कई सदस्य भी मौजूद रहे। झींडा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए देशभर में स्थित गुरुद्वारा साहिबान के लिए एक समान प्रबंधन व्यवस्था की जरूरत है। उन्होंने 1925 के सिख गुरुद्वारा एक्ट का हवाला देते हुए कहा कि इसे उस समय गुरुद्वारों के प्रबंधन को…
