08
Aug
नई दिल्ली/चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर SAD-BJP गठबंधन की संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों दलों की ओर से अभी तक गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सुखबीर बादल और प्रधानमंत्री मोदी की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। दोनों नेताओं की मुलाकात को करीब छह साल बाद राजनीतिक संपर्क के लिहाज से अहम माना जा रहा है। SAD और BJP…
