10
Nov
जालंधर। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने पंजाब समेत पांच राज्यों में रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी चुनाव आचार संहिता से जुड़े नियम सख्त कर दिए हैं। अब राज्य सरकारों की ओर से दोबारा नियुक्त किए गए या विभिन्न पदों पर लगाए गए सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी चुनाव के दौरान राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखनी होगी। चुनाव आयोग ने इस संबंध में 9 नवंबर को निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के मुख्य सचिवों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित…
