01
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह 2 से 3 नवंबर, 2026 तक सिक्किम के गंगटोक और मंगन जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन के विकास से जुड़ी पहलों की समीक्षा करेंगे, ऑर्गेनिक फिश फार्मिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का शुभारंभ करेंगे, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत 375 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और मछली पालकों के साथ संवाद करेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूर्वोत्तर क्षेत्र में केंद्रीय मंत्रियों के समय-समय पर दौरे के लिए बनाई गई सुव्यवस्थित व्यवस्था के तहत किया जा रहा…
