Rajeev Sharma

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में श्री सौरभ विजय ने कार्यभार ग्रहण किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में श्री सौरभ विजय ने कार्यभार ग्रहण किया

दिल्ली(राजीव शर्मा):श्री सौरभ विजय ने सोमवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वे महाराष्ट्र कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आईआईटी-दिल्ली से सिविल इंजीनियर, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और भारत सरकार में कई पदों पर कार्य किया। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में शामिल होने से पहले, वे महाराष्ट्र सरकार के वित्त विभाग में प्रधान सचिव (व्यय) थे। इस पद पर रहते हुए उनके पूर्व के कार्यभारों में महाराष्ट्र के योजना एवं विकास आयुक्त के प्रधान सचिव, पर्यटन के प्रधान सचिव, चिकित्सा शिक्षा सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव आदि शामिल…
Read More
रक्षा मंत्री वियतनाम और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

रक्षा मंत्री वियतनाम और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

दिल्ली(राजीव शर्मा):रक्षा मंत्री की वियतनाम यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। वियतनाम के राष्ट्रपति की 5 से 7 मई, 2026 तक भारत यात्रा के दौरान इस व्यापक रणनीतिक साझेदारी को उन्नत करते हुए इसे व्यापक रणनीतिक साझेदारी के उच्च स्तर पर ले जाया गया था। श्री राजनाथ सिंह वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्री की 8 से 10 जून, 2022 के दौरान की पिछली यात्रा में भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी को लेकर 2030 तक के लिए एक संयुक्त…
Read More
भारत का लक्ष्य इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर और अगले पांच वर्षों में 2 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात करना : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल

भारत का लक्ष्य इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर और अगले पांच वर्षों में 2 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात करना : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल

दिल्ली(राजीव शर्मा):केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत ने इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर और अगले पांच वर्षों में 2 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है। यही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची पहचान होगी। नई दिल्ली में भारतीय व्यापार महोत्सव की वेबसाइट लॉन्च समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, इस वर्ष निर्यात 863 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं दोनों के निर्यात में वृद्धि हुई है, जो वर्तमान वैश्विक परिवेश…
Read More
दो जोनल कृषि कॉन्फ्रेंस अब वर्चुअल मोड में, 20% रोटेशनल वर्क फ्रॉम होम होगा लागू- श्री शिवराज सिंह

दो जोनल कृषि कॉन्फ्रेंस अब वर्चुअल मोड में, 20% रोटेशनल वर्क फ्रॉम होम होगा लागू- श्री शिवराज सिंह

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययिता, संसाधन-संरक्षण और आत्मनिर्भरता की अपील को प्रशासनिक अमल का रूप देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बड़े फैसले किए। अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में एक तरफ जहां बचत, ईंधन-संरक्षण, बिजली नियंत्रण, वर्चुअल कार्यप्रणाली और सरकारी खर्च घटाने के उपाय तय किए गए, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों ने एक वर्ष तक विशेष पारिवारिक परिस्थितियों को छोड़कर सोना नहीं खरीदने का भी सामूहिक संकल्प लिया। वैश्विक चुनौतियों और बदलते आर्थिक माहौल के बीच केंद्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…
Read More
आयुष मंत्रालय ने लू और अत्यधिक गर्मी की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की

आयुष मंत्रालय ने लू और अत्यधिक गर्मी की स्थिति को देखते हुए जन स्वास्थ्य संबंधी सलाह जारी की

दिल्ली(राजीव शर्मा):देश के कई हिस्सों में बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अंतर्गत आयुष वर्टिकल ने आयुष मंत्रालय के समन्वय से वर्तमान ग्रीष्म ऋतु के लिए अत्यधिक गर्मी/लू पर एक व्यापक जन स्वास्थ्य सलाह जारी की है। इस परामर्श में आम जनता, संवेदनशील समूहों, नियोक्ताओं, श्रमिकों तथा बडे सर्वाजनकि और खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले लोगों के लिए गर्मी से होने वाले तनाव और गर्मी से संबंधित बीमारियों से बचाव हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, दोपहर के समय…
Read More
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन के गोथेनबर्ग में प्रधानमंत्री महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस महारानी विक्टोरिया ने भी इस बैठक में भाग लिया और महामहिम राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ और रानी सिल्विया की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम राजा के 80वें जन्मदिन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं। दोनों नेताओं ने भारत-स्वीडन संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और व्यापार एवं निवेश, नवाचार, हरित परिवर्तन, उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा और सुरक्षा, डिजिटलीकरण, एसएमई, अंतरिक्ष, अनुसंधान, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी मेलजोल जैसे…
Read More
प्रधानमंत्री ने यूरोपीय उद्योग गोलमेज़ (ईआरटी) को संबोधित किया

प्रधानमंत्री ने यूरोपीय उद्योग गोलमेज़ (ईआरटी) को संबोधित किया

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 17 मई 2026 को गोथेनबर्ग में यूरोपीय उद्योग गोलमेज़ (ईआरटी) को संबोधित किया। स्वीडन के प्रधानमंत्री महामहिम श्री उल्फ क्रिस्टेर्सन, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष महामहिम सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपीय उद्योग जगत के वरिष्ठ नेता तथा प्रमुख यूरोपीय और भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इस बातचीत में भाग लिया, जिसकी मेज़बानी वोल्वो ग्रुप द्वारा की गई थी। अपने मुख्य भाषण में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और यूरोप के बीच बढ़ते रणनीतिक सामंजस्‍य को रेखांकित किया तथा एक अधिक जटिल और अनिश्चित वैश्विक परिवेश में विश्वसनीय साझेदारियों के महत्व पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी…
Read More
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस दुखद घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।
 श्री मोदी ने मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने…
Read More
प्रधानमंत्री ने श्री वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने श्री वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

नई दिल्ली (राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार नवगठित केरलम सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहायता का आश्वासन देती है। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया: “केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री वीडी सतीशन जी को हार्दिक बधाई। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। केंद्र सरकार नवगठित केरलम सरकार को जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है।”
Read More
सीबीआई ने NEET-UG पेपर लीक जांच में कोचिंग सेंटर के मालिक को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने NEET-UG पेपर लीक जांच में कोचिंग सेंटर के मालिक को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली (राजीव शर्मा):केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक कोचिंग संस्थान संचालक को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने आरोपी की पहचान शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर के रूप में की है, जो Renukai Chemistry Classes (RCC) के संस्थापक हैं। बताया गया कि रविवार को की गई तलाशी के दौरान जांचकर्ताओं ने उनके मोबाइल फोन से लीक हुआ NEET-UG प्रश्नपत्र बरामद किया, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई।अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी का मानना है कि मोटेगांवकर एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे, जो मेडिकल प्रवेश परीक्षा से पहले गोपनीय परीक्षा सामग्री प्राप्त…
Read More