13
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री के "कैच द रेन – जहाँ वर्षा हो, जब वर्षा हो" अभियान की गति बनाए रखने के आह्वान के अनुरूप, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए), अमृत 2.0 के अंतर्गत भारत के सभी शहरों में जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण तथा जल निकायों के पुनर्जीवन से संबंधित विभिन्न पहलों के माध्यम से इस राष्ट्रव्यापी अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहा है। अमृत 2.0 के अंतर्गत देशभर के शहर वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा दीर्घकालिक जल प्रबंधन को बढ़ावा देकर जल सुरक्षा और जलवायु अनुकूलता को मजबूत कर रहे हैं। इस अभियान में 27 राज्यों और…
