RailwayRepair

रेलवे का मरम्मत कार्य शुरू, फाटक नंबर 115 चार दिनों के लिए बंद

रेलवे का मरम्मत कार्य शुरू, फाटक नंबर 115 चार दिनों के लिए बंद

डेरा बस्सी(गुरप्रीत सिंह): रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैक की मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते गांव ईसापुर की ओर जाने वाले रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 115 (स्पेशल) को चार दिनों के लिए सड़क यातायात हेतु बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पथ), रेलवे, चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) डेरा बस्सी को पत्र जारी कर आवश्यक प्रबंध करने का अनुरोध किया गया है। जारी पत्र के अनुसार रेलवे स्टेशन डीएचपीआर (दप्पर) और घघर के बीच किलोमीटर 228/10-12 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 115 पर भारी मशीनों की सहायता से ट्रैक…
Read More