19
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली में अस्पतालों और विनिर्माताओं को ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य आयुष उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मानकीकरण और वैश्विक विश्वसनीयता को मजबूत करना है। श्री प्रतापराव जाधव ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 'आयुष क्वालिटी मार्क' आयुष उत्पादों और सेवाओं की सुरक्षा, शुद्धता और प्रमाणिकता में जनता के भरोसे और विश्वास का प्रतीक है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में गुणवत्ता को एक नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए, केंद्रीय…
