PunjabGovernment

मोहाली और जालंधर में प्रारंभिक संपत्तियों की नीलामी से बड़ी राजस्व वसूली: हरपाल सिंह चीमा

मोहाली और जालंधर में प्रारंभिक संपत्तियों की नीलामी से बड़ी राजस्व वसूली: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): पंजाब के वित्त, योजना, कर एवं आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि राज्य सरकार ने लंबे समय से वैट और जीएसटी की चोरी करने वालों की संपत्तियों की सार्वजनिक नीलामी आधिकारिक रूप से शुरू कर कर डिफॉल्टरों के खिलाफ अपनी वसूली मुहिम को तेज कर दिया है। उन्होंने कहा, “राज्य के लंबे समय से बकाया राजस्व की वसूली के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आबकारी एवं कर विभाग ने संपत्तियों की तीन बड़ी नीलामियां सफलतापूर्वक संपन्न की हैं। इनके माध्यम से उन कारोबारियों और व्यक्तियों से बड़ी राशि की वसूली की…
Read More
विपक्षी दलों की तरह हम झूठे वादे नहीं करते; हम जो भी कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

विपक्षी दलों की तरह हम झूठे वादे नहीं करते; हम जो भी कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

शाहकोट (जलंधर)(गुरप्रीत सिंह): सतलुज नदी के आस-पास के इलाकों को बाढ़ की मार से बचाने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आवाजाही को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज शाहकोट हलके में 61.82 करोड़ रुपए की लागत से शाहकोट-मोगा-रामपुर रोड से गिद्दरपिंडी धुस्सी बांध तक लिंक रोड का नींव पत्थर रखा। 37.93 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बाढ़ सुरक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, संपर्क में सुधार करना और शाहकोट-लोहियां क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देना है। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सतलुज नदी के किनारे बनने वाली…
Read More
मानसिक स्वास्थ्य बना बड़ी चुनौती, पंजाब सरकार दे रही मुफ्त उपचार की सुविधा

मानसिक स्वास्थ्य बना बड़ी चुनौती, पंजाब सरकार दे रही मुफ्त उपचार की सुविधा

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत उपलब्ध कैशलेस स्वास्थ्य कवरेज के कारण पंजाब में अब अधिक लोग मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं। यह जानकारी साझा करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज कहा कि इस योजना का उद्देश्य इलाज में आने वाली आर्थिक बाधाओं को कम करना और लोगों को समय पर इलाज के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत सिज़ोफ्रेनिया, डिप्रेशन, बाइपोलर डिसऑर्डर, एंग्जाइटी डिसऑर्डर, तनाव से जुड़ी समस्याओं और नशाखोरी से संबंधित मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों सहित कई मानसिक रोगों का इलाज…
Read More
सरकारी नौकरी की तैयारी अब आसान, पंजाब सरकार की मुफ्त कोचिंग योजना शुरू

सरकारी नौकरी की तैयारी अब आसान, पंजाब सरकार की मुफ्त कोचिंग योजना शुरू

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):अनुसूचित जातियों (एस.सी.), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) तथा अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (बैंक) एवं असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एल.आई.सी./जी.आई.सी.) परीक्षा-2026 हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की घोषणा की है। इस पहल के माध्यम से पात्र अभ्यर्थी महंगी कोचिंग फीस के बोझ के बिना प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं…
Read More
जनसेवा में नया कीर्तिमान, ‘तुहाडे द्वार’ पहल से 437 सेवाएँ घर बैठे उपलब्ध

जनसेवा में नया कीर्तिमान, ‘तुहाडे द्वार’ पहल से 437 सेवाएँ घर बैठे उपलब्ध

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार' पहल के तहत पंजाब की 1076 हेल्पलाइन और डोरस्टेप डिलीवरी प्रणाली नागरिकों तक सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के तरीके को बदल रही है। इस पहल ने सेवा वितरण में होने वाली देरी को कम किया है, बिचौलियों पर निर्भरता घटाई है और शासन को अधिक पारदर्शी तथा नागरिक-केंद्रित बनाया है। तकनीक-सक्षम इस प्रणाली के माध्यम से अब तक 3.10 लाख से अधिक सेवाएँ नागरिकों तक पहुँचाई जा चुकी हैं। विभिन्न विभागों में लंबित मामलों की दर घटकर मात्र 0.33 प्रतिशत रह गई है। अब नागरिक 1076 हेल्पलाइन पर कॉल करके या व्हाट्सऐप, ऑनलाइन पोर्टल अथवा…
Read More
पंजाब में शिक्षा सुधारों पर जोर, मुख्यमंत्री बोले- हर बच्चे की सफलता हमारी प्राथमिकता

पंजाब में शिक्षा सुधारों पर जोर, मुख्यमंत्री बोले- हर बच्चे की सफलता हमारी प्राथमिकता

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यू.पी.एस.सी. (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन)-2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण सफलता पंजाब की शिक्षा व्यवस्था की बढ़ती गुणवत्ता और राज्य के युवाओं की अथाह संभावनाओं को दर्शाती है। भविष्य के अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आम परिवारों के युवा कड़ी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ इरादे के साथ देश के सबसे महत्वपूर्ण पदों को प्राप्त कर रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में लड़कियों के शानदार…
Read More
अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार

अब सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी भगवंत मान सरकार

नई दिल्ली/पंजाब(गुरप्रीत सिंह): पंजाब की भगवंत मान सरकार सालासर-खाटू श्याम जी, हरिद्वार-त्रषिकेश और मथुरा-वृंदावन का भी मुफ्त दर्शन कराएगी। अभी तक भगवंत मान सरकार दरबार साहिब-दुर्ग्याणा मंदिर व बाल्मीकि मंदिर और आनंदपुर साहिब-नैना देवी मंदिर के ही दर्शन करा रही थी। लेकिन श्रद्धालुओं की भारी मांग पर सरकार ने तीन नए रूटों पर स्थित इन तीर्थ स्थलों पर भी अपने खर्चे पर श्रद्धालुओं को भेजने का फैसला किया है। शनिवार को जालंधर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी साझा की। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Read More
भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध

जलंधर(गुरप्रीत सिंह):जलंधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ आज जलंधर में 'पंजाब राज्य व्यापारी आयोग' की एक बैठक के दौरान व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने संवाद और जवाबदेह शासन के माध्यम से व्यापारियों की चिंताओं को हल करने के लिए भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। छोटे व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए 'आप' सुप्रीमो ने कहा कि जहां पिछली सरकारों ने उनके मुद्दों को नजरअंदाज किया और उन्हें परेशानी तथा जबरन वसूली का शिकार बनाया, वहीं भगवंत मान सरकार ने ऐसी प्रथाओं को समाप्त…
Read More
मोहाली एयरो सिटी विवाद: अदालत ने अधिग्रहण पुरस्कार पर रोक लगाई

मोहाली एयरो सिटी विवाद: अदालत ने अधिग्रहण पुरस्कार पर रोक लगाई

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): मोहाली में एरोट्रोपोलिस और एयरो सिटी विस्तार परियोजना से जुड़ी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया प्रभावित जमीन मालिकों द्वारा दायर ताज़ा याचिका के बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की निगाह में आ गई है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश संदीप मौडगिल और न्यायाधीश रोहित कपूर की डिवीजन बेंच ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया और संबंधित मामले में पहले दिए गए अंतरिम संरक्षण का विस्तार किया। अदालत ने निर्देश दिया कि आगे के आदेश तक याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई भूमि अधिग्रहण पुरस्कार पारित न किया जाए। याचिका जर्नैल सिंह और अन्य कई जमीन मालिकों द्वारा दायर की…
Read More