13
Nov
हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा पिंजौर-सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास पर सुखोमाजरी-बसोला एग्जिट पॉइंट के पास हुआ। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। वह गांव खेड़ा का रहने वाला था और पिंजौर स्थित यादविंद्रा गार्डन में काम करता था। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक…
