04
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) केन्द्र सरकार के पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता में पेंशनभोगियों की शिकायतों का सार्थक और आसानी से समाधान करना भी शामिल है। इसके लिए, 2024 से हर वर्ष विशेष अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तीसरे संस्करण में, विभाग ने लंबे समय से लंबित पेंशन संबंधी शिकायतों/दावों/समस्याओं के समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु 7 जुलाई, 2026 को ‘विशेष अभियान 3’ शुरू किया। इस अभियान में तैयारी चरण व कार्यान्वयन चरण शामिल था और यह 31 अगस्त, 2026 को संपन्न हुआ। तैयारी चरण के दौरान,…
