13
Nov
पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास शामलात जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण और खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के जालंधर जोनल कार्यालय ने 11 नवंबर को पठानकोट के पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) कुलदीप सिंह और स्टोन क्रशर व खनन कारोबार से जुड़े निपुण महाजन को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कार्रवाई की गई है। जालंधर की विशेष PMLA अदालत ने दोनों आरोपियों को 16 नवंबर तक ED की हिरासत में भेज दिया है। ED के अनुसार, यह जांच पठानकोट जिले के…
