28
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल 29 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2026 तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। श्री गोयल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के निमंत्रण पर 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर 2026 को मिलवॉकी, विस्कॉन्सिन में आयोजित होने वाली जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में जी20 सदस्य देशों के व्यापार मंत्री शामिल होंगे। भारत सभी जी20 सदस्य देशों के साथ रचनात्मक रूप से संवाद करेगा और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को केन्द्र में रखते हुए नियम-आधारित, खुली, समावेशी, पारदर्शी, न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के लिए काम करेगा।…
