27
Jun
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस 2026 समारोह में भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मात्र एक आर्थिक श्रेणी नहीं हैं, बल्कि ये पहली पीढ़ी के उद्यमियों के साहस, युवाओं की आकांक्षाओं, महिला उद्यमियों के दृढ़ संकल्प और लाखों छोटे व्यवसायों के लचीलेपन का प्रतीक हैं, जिन्होंने चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित किया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत का 2047 तक विकसित भारत का सफर एक जीवंत और गतिशील एमएसएमई…
