28
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों में ऐसी कार्यप्रणालियों और नवाचारों को अपनाने पर विशेष जोर दिया है, जिनसे सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही और परिणामों में सुधार हो। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री के समक्ष उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग तथा लोक निर्माण विभाग ने अपनी बेस्ट प्रैक्टिसेज और उपलब्धियों से संबंधित प्रस्तुतियां दी। इस दौरान संस्थागत उत्कृष्टता, अनुसंधान एवं नवाचार, डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग, नागरिक सहभागिता तथा प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन जैसे विषयों पर विशेष फोकस किया गया। विकसित किए जा रहे ‘मॉडल संस्कृति कॉलेज’ उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त…
