Marketing Officer Suspended

रिश्वत की शिकायत पर शिवराज सिंह चौहान का एक्शन, विपणन अधिकारी निलंबित

रिश्वत की शिकायत पर शिवराज सिंह चौहान का एक्शन, विपणन अधिकारी निलंबित

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रिश्वत मांगने की शिकायत पर कृषि मंत्रालय के विपणन अधिकारी अनुराग के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विपणन अधिकारी ने सीहोर जिले में निरीक्षण के दौरान दो वेयरहाउस से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत के अनुसार, भैरुंदा तहसील स्थित शिवाय वेयरहाउस से 1 लाख रुपये और रेहटी क्षेत्र के ग्राम बेहराखेड़ी स्थित श्री कृष्णा वेयरहाउस से 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री श्री…
Read More