13
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस सह्याद्रि मालाबार अभ्यास 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 12 नवंबर 2026 को जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ। इस अभ्यास में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इसके ‘बंदरगाह चरण’ के दौरान चारों देशों की नौसेनाओं ने विभिन्न पेशेवर गतिविधियों में हिस्सा लिया, जबकि ‘समुद्री चरण’ में समन्वित समुद्री अभियानों को पूरा किया https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2333046। समुद्री चरण में कई प्रकार के समुद्री अभियान और अभ्यास शामिल थे। इनमें पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास, जहाज पर चढ़कर…
