03
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारतीय नौसेना के जहाजों ‘सह्याद्रि’ और ‘कुलिश’ ने फिलीपींस में ‘विश्वास में अटूट, समुद्र में एकजुट’ विषय के तहत आयोजित आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2026) में अपनी भागीदारी पूरी की। इस अभ्यास के बंदरगाह और समुद्री चरणों के दौरान पेशेवर संवाद, परिचालन समन्वय व समुद्री प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किये। उद्घाटन समारोह के बाद बंदरगाह चरण का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संवाद, खेलकूद, योग, सामुदायिक संपर्क और विषय विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल रहीं। इसके बाद आयोजित अभ्यास के साथ परिचालन समन्वय और समुद्री अभियान से पहले की तैयारियों से समुद्री…
