12
Jul
पंजाब के गुरदासपुर जिले के मकोड़ा पत्तन क्षेत्र में रावी नदी पार कर रही एक नाव बीच धारा में फंस गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पानी का बहाव कम होने के कारण यात्रियों को नाव से उतरकर नदी के बीच से पैदल चलते हुए सुरक्षित किनारे तक पहुंचना पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, मकोड़ा पत्तन में अस्थायी पंटून पुल हटाए जाने के बाद आसपास के कई गांवों के लोग आवागमन के लिए नावों पर निर्भर हैं। इसी दौरान नाव बीच नदी में फंस गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का…
