02
Oct
फगवाड़ा(गुरप्रीत सिंह): पंजाब पुलिस ने 27 और 28 सितंबर को फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के संबंध में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट, पुलिसकर्मियों पर हमले और राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने के आरोप शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में एलपीयू के सात छात्र और फगवाड़ा के दो बाहरी व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि अब तक करीब 40 ऐसे लोगों की पहचान की जा चुकी है, जो अशांति के दौरान हुई अलग-अलग घटनाओं से कथित रूप से जुड़े थे। आरोपियों में फगवाड़ा निवासी…
