28
Sep
बठिंडा के गांव बीबीवाला में सोमवार दोपहर शराब के ठेके पर काम करने वाले एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय कर्मचारी ठेके पर अकेला था। अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान सोलन सिंह के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इसी शराब ठेके पर काम कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोल बरामद किए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दो गोलियां सोलन सिंह को लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव बीबीवाला की आबादी से बाहर…
