18
Aug
रांची(राजीव शर्मा): झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन में मंगलवार को अहम मोड़ आ सकता है। राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और एक आउटसोर्स एजेंसी द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद प्रदर्शनकारी आज यह तय कर सकते हैं कि आंदोलन समाप्त किया जाए या नहीं। यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। बैठक के बाद सोरेन ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। इसके साथ ही 2014 से टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग…
