04
Oct
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): इन्फ्लूएंजा ए (H1N1), जिसे आमतौर पर मौसमी फ्लू (सीजनल फ्लू) के रूप में जाना जाता है, श्वसन तंत्र (सांस संबंधी) का एक संक्रमण है। सामान्यतः स्वस्थ वयस्कों में यह उचित देखभाल के साथ अपने आप ठीक हो जाता है। इस वायरस से संक्रमित होने पर व्यक्ति में कई प्रकार के लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिनमें तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों व शरीर में दर्द और अत्यधिक थकान शामिल हैं। यद्यपि अधिकांश मामलों में पर्याप्त आराम, भरपूर तरल पदार्थों (पानी व अन्य पेय) के सेवन और लक्षणों से राहत देने वाली प्राथमिक देखभाल…
