13
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी, न्यूयॉर्क में आयोजित सेल4थ 250 समारोह में सफल भागीदारी के बाद 12 जुलाई, 2026 को बोस्टन पहुंचा। पोत ने सेल बोस्टन 2026 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया। बोस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत श्री रघुराम शास्त्री ने ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स में भाग लिया तथा बोस्टन में पोत के औपचारिक प्रवेश के लिए आईएनएस सुदर्शनी पर सवार हुए। भारतीय तिरंगे को शान से लहराते हुए आईएनएस सुदर्शनी कैसल द्वीप और सीपोर्ट डिस्ट्रिक्ट सहित प्रमुख स्थलों से गुजरी और अंत में बोस्टन फिश…
