26
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि भारत का संविधान केवल देश का सर्वोच्च कानून ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के लोकतांत्रिक लोकाचार, राष्ट्रीय एकता और सामूहिक आकांक्षाओं का मूल आधार भी है। इसने असाधारण विविधता के बीच अपनी एकता को अक्षुण्ण रखते हुए परिवर्तन के क्रमिक चरणों के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का मार्गदर्शन किया है। संविधान निर्माताओं की बात करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान ने एक सुदृढ़ संसदीय लोकतंत्र की नींव रखी है और यह शांति, समृद्धि और प्रगति की दिशा में भारत की यात्रा का मार्गदर्शन कर रहा…
