26
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल का एक लेख साझा किया। इस लेख में उल्लेख किया गया है कि संविधान सामाजिक न्याय और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में हमारा शाश्वत मार्गदर्शक बना हुआ है। श्री मेघवाल ने अपने लेख में कल्याणकारी पहलों और संविधान के ऐतिहासिक प्रावधानों का उल्लेख किया है, जो भारत को बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों का देश बनाने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए उपायों…
