06
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 4-6 नवंबर, 2026 तक हंगरी का दौरा किया। इस यात्रा ने भारत और हंगरी के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गति को प्रतिबिंबित किया और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और औद्योगिक विकास में सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। यात्रा के दौरान, श्री जितिन प्रसाद ने हंगरी नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर से मुलाकात की। यह बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के व्यापक संदर्भ सहित भारत और हंगरी के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसरों की खोज…
