13
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान में तीन मात्रात्मक लक्ष्य है जिसमें सकल घरेलू उत्पाद की समग्र उत्सर्जन तीव्रता में कमी, स्थापित विद्युत शक्ति क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा संसाधनों की हिस्सेदारी बढ़ाना और अतिरिक्त कार्बन सिंक का सृजन करना शामिल है। भारत ने 2022 में अपने सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता में 2005 के स्तर की तुलना में 37.38% की कमी थी जबकि एनडीसी का लक्ष्य 2030 तक उत्सर्जन तीव्रता में 45% की कमी करना है। गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा स्रोतों से संचयी स्थापित विद्युत क्षमता का हिस्सा जून 2025 में 50% से ज्यादा हो गया,…
