01
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन् ने आज कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स "भरोसे के दूत" हैं और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा में उनका विशेष महत्व है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस एवं स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक सुशासन सुनिश्चित करता यह पेशा भारत के आर्थिक एवं संस्थागत विकास का केंद्र है। उपराष्ट्रपति ने भारत के आर्थिक विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंसी के पेशे के योगदान की सराहना की और कठोर परीक्षा मानकों…
