07
Nov
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दीवाली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।आज यहां जारी एक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रोशनी का पर्व दीवाली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, सद्भाव, शांति एवं समृद्धि का संदेश देने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशवासी इस पर्व को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाएंगे। साथ ही, उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में…
