मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दीवाली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रोशनी का पर्व दीवाली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, सद्भाव, शांति एवं समृद्धि का संदेश देने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को भी सुदृढ़ करता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशवासी इस पर्व को हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाएंगे। साथ ही, उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीवाली मनाने की भी अपील की। उन्होंने लोगों से ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करने तथा अत्यधिक शोर और वायु प्रदूषण से बचने का आग्रह किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दीवाली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी को पर्व की बधाई दी और मिठाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी श्री मोहित हांडा एवं स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

By Balwinder Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *