H5N1Vaccine

पोल्ट्री में H5N1 बीमारी पर लगेगी लगाम, भोपाल संस्थान ने विकसित की स्वदेशी वैक्सीन

पोल्ट्री में H5N1 बीमारी पर लगेगी लगाम, भोपाल संस्थान ने विकसित की स्वदेशी वैक्सीन

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर, 2026 को भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD) में मुर्गियों के लिए निष्क्रिय एच5एन1 (क्लेड 2.3.2.1ए) अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) वायरस वैक्सीन राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे। आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित यह वैक्सीन भारत में एच5एन1 एचपीएआई वायरस के क्लेड 2.3.2.1ए के विरुद्ध विकसित अपनी तरह की पहली वैक्सीन है। पृष्ठभूमि अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI), जिसे आमतौर पर बर्ड फ्लू कहा जाता है, मुर्गियों और अन्य पक्षियों को प्रभावित करने वाली…
Read More