Government Funds

हरियाणा में सरकारी धनराशि की सुरक्षा के लिए साइबर सिक्योरिटी सिस्टम की होगी व्यापक समीक्षा

हरियाणा में सरकारी धनराशि की सुरक्षा के लिए साइबर सिक्योरिटी सिस्टम की होगी व्यापक समीक्षा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सरकारी योजनाओं के तहत वित्तीय लेन-देन से जुड़ी साइबर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल का उद्देश्य डिजिटल वित्तीय लेन-देन में संभावित कमजोरियों की पहचान करना और साइबर धोखाधड़ी तथा अनधिकृत लेन-देन से सरकारी धनराशि की सुरक्षा के लिए मजबूत उपाय सुनिश्चित करना है। मुख्य सचिव ने आज यहां डिजिटल भुगतान ढांचे और क्लाउड व्यवस्था की साइबर सुरक्षा तथा वित्तीय सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को समन्वित, तकनीक आधारित और एहतियाती दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…
Read More