17
Nov
पंजाब के फरीदकोट जिले में पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर कोटकपूरा इलाके में दो लोगों की हत्या करने की योजना बना रहे थे। संयुक्त पुलिस ऑपरेशन के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF), फरीदकोट पुलिस और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर की। पुलिस टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर…
